प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पेड़ में बांधकर पिटाई, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पेड़ से बांधकर पीटा, मौत

जौनपुर , 16 जुलाई : जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि परिजनों ने उसकी पिटाई करने के साथ ही उसे नीम के पेड़ में बांध दिया। पेड़ में बांधा गया प्रेमी रात भर प्यास से तड़पता रहा। सूचना मिलने के बाद सुबह में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पेड़ से छोड़कर अस्पताल में ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Jaunpur

फोन आने के बाद घर से निकला था अरविंद
मुंगराबादशाहपुर थाने के ही सरायफत्तू निवासी 22 वर्षीय अरविंद पाल अपने बगल के गांव बिजाधारमऊ की रहने वाली एक युवती से काफी समय से प्रेम कर रहा था। युवक के परिजनों ने बताया कि रात में उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया उसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। बताया जा रहा है कि रात में अरविंद अपनी प्रेमिका के घर के घर गया था, जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे देख लिया। उसके बाद परिजनों ने पकड़ कर उसे मारा पीटा और फिर अरविंद के परिजनों को सूचना भी दिया। सूचना मिलने के बाद भी डर वश अरविंद के परिजन रात में वहां नहीं आए। उसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने उसे समीप में स्थित एक नीम के पेड़ में बांध दिया।

दो नामजद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को रात में नीम के पेड़ में बांध दिया गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह में उसे अस्पताल में भर्ती कराने ले गई। अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+