Love Affair: पति को छोड़ Boyfriend संग भागी 'बेवफा पत्नी', लौटी तो पति ने भी छोड़ा साथ

जौनपुर में एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। बाद में घर लौटने पर पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।

Husband wife boyfriend news love

Jaunpur जिले से love affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर में एक शादीशुदा महिला अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम करने लगी। बीते फरवरी माह में महिला उसी Boyfriend के साथ फरार हो गई। मायके वालों ने किसी तरह समझाया तो महिला वापस लौट आई लेकिन अब उसका पति उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। मामले में पति के घर खूब पंचायत चली लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। फिलहाल महिला का भाई लिखा पढ़ी करवा कर उसे अपने साथ लेकर चला गया।

lover

2018 में हुई थी दोनों की शादी
दरअसल, जौनपुर जिले के जफराबाद जिला के अंतर्गत एक गांव के रहने वाले युवक की वर्ष 2018 में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। युवक अपने ही बाजार में मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद पड़ोस में रहने वाला एक युवक महिला के घर अक्सर आने जाने लगा। पति की गैरमौजूदगी में आए दिन युवक घर पर रहता था और काफी समय गुजारता था। बताया जा रहा है कि इस दौरान विवाहिता के साथ द्वारा विवाहिता और उस युवक को समझाया गया लेकिन दोनों नहीं माने। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती रही।

lover news jaunpur

20 फरवरी को दोनों साथ में हो गए फरार
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जब प्रेम परवान चढ़ा तो विवाहिता अपने पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ 20 फरवरी को फरार हो गई। पता करने पर पता चला कि प्रेमी और विवाहिता दोनों दिल्ली चले गए हैं। परेशान पति द्वारा इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना मिलने के बाद विवाहिता के भाई ने विवाहिता को फोन करके जानकारी ली। उसके बाद विवाहिता के भाई ने विवाहिता को काफी समझाया तो विवाहिता वापस लौट आई लेकिन प्रेमी अपने घर वापस नहीं लौटा। विवाहिता के घर पहुंचने के बाद उसके पति ने भी उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।

wife husband news jaunpur

काफी समझाने के बाद भी नहीं बनी बात
बताया जा रहा है कि विवाहिता ने उसके बाद अपने भाई को फोन करके सूचना दिया। विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी उसके ससुराल पहुंच गए और उसके पति के सामने अनुनय विनय किए। लेकिन बेवफा पत्नी के रवैया से नाराज पति उसे अपने साथ रखने के लिए राजी नहीं हुआ। देखते ही देखते गांव से काफी संख्या में लोग भी वहां जुट गए। मामले को लेकर देर तक पंचायत चली लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। ऐसे में लिखा पढ़ी करवाने के बाद विवाहिता का भाई विवाहिता को अपने साथ लेकर मायके चला गया। वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

    प्रेम कथा का दुःखद अंत, पिता पुत्र की मौत से वीरान हुआ घर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+