Jaunpur News: मामी से एकतरफा प्यार करता था भांजा, अकेला देख बिगड़ी नियत, मना की तो काट दिया गला

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला की गला काटकर हत्या के मामले का जौनपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा महिला के भांजे को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में महिला का भांजा पुलिस को काफी देर तक गुमराह करता रहा। लेकिन बाद में पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि वह अपनी मामी से एक तरफा प्यार करता था। विरोध करने पर उसने हत्या कर दी।

jaunpur-news-nephew-loved-aunt-one-sidedly-his-intentions-got-spoiled-after-seeing-her-alone

जांच में ही भांजे पर हो गया था शक: दरअसल, जौनपुर कोतवाली के बलुआ घाट इलाके में सोमवार को 30 वर्षीय सबीना नामक महिला की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तथा महिला की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा महिला की हत्या में उसके भांजे अदनान के ऊपर शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामी से करता था एक तरफा प्यार: अदनान को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ शुरू की गई तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने मामी से एक तरफा प्यार करता था।

वह मामी को काफी पसंद करता था और मामी के साथ संबंध बनाना चाहता था। सोमवार को वह मामी को घर में अकेला पाया उसके बाद उनके साथ संबंध बनाना चाहा तो मामी सबीना उसका विरोध करने लगी। उसने यह भी बताया कि वह उनके साथ जबरदस्ती करना चाहता था लेकिन काफी देर तक वह उससे लड़ती रही।

इसी बीच उसे मामी के ऊपर गुस्सा आ गया और उसने चाकू निकाला और मामी के ऊपर चला दिया। आरोपी ने कहा कि गले पर चाकू चलने के चलते मामी सबीना की मौत हो गई। उसके बाद सबीना की मौत के बाद वह रोने का झूठा नाटक करता रहा। फिलहाल पुलिस ने उसके पास से चाकू और खून से सनी कपड़े बरामद कर लिए हैं। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+