Jaunpur Elections: आमने-सामने आए सपा-भाजपा कार्यकर्ता, की नारेबाजी और झड़प, फायरिंग का भी आरोप
Jaunpur Elections: जौनपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान रीठी बाजार में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अचानक आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
बाद में वहां पहुंचे दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह समझ कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। कार्यकर्ताओं को शांत करने के बाद पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए अलग-अलग निकल गए।

कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता यदि समय से मौके पर नहीं पहुंचे होते तो भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई और मारपीट भी हो सकती थी। वह इस मामले में भाजपा प्रत्याशी की भतीजे ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है।
दोनों तरफ से जमकर हुई नारेबाजी: बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के भतीजे श्याम राज सिंह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ गांव से प्रचार करके निकल रहे थे।
उनके साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक और पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी लोग रीठी बाजार के समीप पहुंचे थे।
इसी दौरान अखिलेश यादव की रैली में जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी वहां पहुंच गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होने लगी।
हालांकि इसी बीच वहां पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझा बूझाकर मामला शांत कराया। वही इस मामले में भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के भतीजे श्याम राज सिंह का आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने हवाई फायरिंग भी किया है।
उनके द्वारा मीडिया को यह भी बताया गया कि दो बार हवाई फायरिंग की गई थी। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की है। फिलहाल, जौनपुर में सपा और भाजपा में इस बार कांटे की टक्कर देखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications