जौनपुर: बच्चों के विवाद में दो समुदायों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, झोपड़ियों में लगाई आग
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में बच्चों के विवाद में दो समुदायों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुए। इस घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों से भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए पुलिस फोर्स भी गांव में तैनात कर दी गई है।
Recommended Video
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी विजय सिंह मीना ने पीड़ित परिवारों से मुलाकता की। कमिश्नर ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। दरअसल, जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव की हरिजन बस्ती में एक समुदाय के कुछ बच्चे गए थे। वहां किसी बात को लेकर बच्चों-बच्चों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि एक समुदाय के सैकड़ों लोग एकजुट हो गए और दूसरे पक्ष के लड़कों को घेरकर मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे समुदाय जैद, प्लावर, नवीद समेत 6 व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद गुस्साए एक समुदाय के लोगों ने हरिजन बस्ती के आधा दर्जन झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वहां तनाव फैल गया। वहीं घटना की सूचमा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, इस पूरी घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आईजी विजय सिंह मीना ने कहा कि जो भी लोग घटना में शामिल थे सभी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें:- मां ने अपने ही बेटे को दी खौफनाक मौत, आधी रात को कुएं में फेंकने जा रही थी लाश