जौनपुर में भी मंदिर-मस्जिद मामला, अटाला मस्जिद की जगह अटला देवी मंदिर का दावा, 9 को होगी सुनवाई
Atala Masjid in Jaunpur: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में मस्जिद और मंदिर को लेकर चल रहा विवाद अब जौनपुर भी पहुंच चुका है। जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। यह विवाद भी अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है।
इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 9 दिसंबर को मामले की पोषणीयता पर सुनवाई होगी। जिसमें अटाला मस्जिद की जगह मंदिर होने का दावा करने वाले संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपना जवाब दाखिल करना होगा। उसके बाद कोर्ट द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

हाई कोर्ट द्वारा मुख्य रूप से इस बात पर निर्णय लिया जाना है कि याचिका कर्ता द्वारा अटाला मस्जिद को मंदिर बताते हुए वहां पर पूजा अर्चना का अधिकार मांगा गया है। यह मामला सुनवाई योग्य है या फिर नहीं है। इसी पर 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।
यह भी बता दें कि इस मामले को लेकर सुनवाई करते हुए 12 अगस्त को आदेश जारी करते हुए जौनपुर जिला कोर्ट द्वारा दाखिल किए गए मुकदमे की पोषणीयता को मंजूरी दे दी गई थी। जिला जज ने अपनी फैसले में कहा था कि स्वराज वाहिनी ऐसोसिएशन का मुकदमा चलता रहेगा।
अब आईए जानते हैं क्या किया जा रहा है दवा
दरअसल, स्वराज वाहिनी ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा द्वारा इसी साल जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर बड़ा दावा किया गया था। उन्होंने दावा किया था कि जहां पर यह मस्जिद बना हुआ है वहां पर पहले अटला देवी का मंदिर हुआ करता था।
अटला देवी के मंदिर को तोड़कर अटाला मस्जिद बनवाया गया है। इस मामले में उनके द्वारा इसी साल जौनपुर जिला न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा विजय चंद्र द्वारा कराया गया था। बाद में फिरोज शाह तुगलक ने इस मंदिर को तोड़कर मस्जिद में तब्दील कर दिया। फिलहाल अभी इस मामले की पोषणीयता पर 9 दिसंबर को हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications