सड़क पर लेटी रही भाजपा नेता, बोली तब तक नहीं उठूंगी जब तक...
Jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर के सम्मनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर बीजेपी महिला नेता की पिटाई कर दी। सूचना देने पर काफी समय देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिसके बाद महिला नेता ने थाने के सामने आकर सड़क पर लेट गई। आरोपियों के खिलाफा गिरफ्तारी की मांग कर सड़क पर खूब हंगामा मचाया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज के समझाने बुझाने के बाद भी महिला आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दे रही है। गांव निवासी सरिता तिवारी पत्नी बृजेश तिवारी अपने पति के साथ कानपुर रहती है। वहीं से वे भाजपा के नेताओं के साथ पार्टी में काम करती हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव में एक मकान का निर्माण शुरू कराया है। जिसको लेकर महीनों से उनका पड़ोसियों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वे अपनी बाउंड्री के भीतर बैठी थी। तभी पड़ोसी युवक ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। बाजू के मकान की छत से महिलाओं ने भी उन पर पत्थर फेंके।
उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना की सूचना पुलिस को फोन पर तुरंत दी गई लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पहुंचने के बाद भी पुलिस दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ अजय श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से पीड़ित के साथ न्याय के पक्ष में है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर भाजपा नेत्री तीन महिला सहित आठ पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। वह जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक सड़क पर लेटी रहने का दावा कर रही है।