घर बंद कर होटल में रुकी थी AI इंजीनियर अतुल सुभाष की सास, फिर कार में बैठकर हुई फरार
AI Engineer Atul Subhash News: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक अतुल सुभाष की सास और साले समेत ससुराल के किसी भी व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बेंगलुरु पुलिस के वाराणसी पहुंचने से पहले ही इंजीनियर अतुल सुभाष के ससुराल वाले घर पर ताला लगाकर आधी रात में घर से फरार हो गए थे। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें अतुल सुभाष की सास अपने बेटे के बाइक पर बैठकर जाती हुई दिखाई दी थी।

इस दौरान वीडियो बनाने वाले लोगों ने उनसे बात करने का प्रयास किया। हालांकि वीडियो बनाने वाले के सामने हाथ जोड़कर इंजीनियर अतुल सुभाष की सास निशा सिंघानिया बिना कुछ जवाब दिए बाइक पर बैठती हैं और चली जाती हैं। गुरुवार को बेंगलुरु पुलिस पहुंची तो घर पर कोई नहीं मिला।
बेंगलुरु से इस मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ करने के लिए सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जौनपुर पहुंची है। पुलिस द्वारा इंजीनियर अतुल सुभाष की सास और ससुराल के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है लेकिन गुरुवार दे रात तक कोई पकड़ में नहीं आया था।
होटल में ठहरने की जानकारी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो रात में ही इंजीनियर अतुल सुभाष की सास निशा सिंघानिया और साला अनुराग सिंघानिया एक होटल में पहुंचे थे। होटल में पहुंचने के बाद काफी देर तक वहां रिसेप्शन के समीप लगे सोफे पर दोनों बैठे रहे। बाद में एक कर आती है और उसी में बैठकर दोनों कहीं चले जाते हैं।
सूचना मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस होटल में पहुंची और होटल मैनेजर से पूछताछ की। इसके अलावा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि अतुल सुभाष की सास सोफे पर बैठकर मोबाइल से किसी से बात कर रही है और रो रही हैं। चर्चा यह भी है कि निकिता की मां अर्थात इंजीनियर अतुल सुभाष की सास तथा परिवार के अन्य लोग प्रयागराज पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications