Udhampur encounter: सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी, जंगलों में छिपे हैं आतंकी
Udhampur encounter: जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना के जवान और सुरक्ष बलों का विशेष ऑपरेशन जारी है। इस बीच सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में एनकाउंटर की खबरें सामने आ रही हैं।
उधमपुर-रियासी रेंज के DIG रईस मोहम्मद भट ने मंगलवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी शेयर की है।

डीआईजी, उधमपुर रियासी रेंज ने लिखा कि 'क्षेत्र में गतिविधि के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद, आज तड़के हमारे दलों द्वारा एक एसएडीओ लॉन्च किया गया। पीएस बसंतगढ़ के खानेद क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेंड हुई है, जो अब तक जारी है।'
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से शांत पड़े जम्मू संभाग में पिछले कई दिनों से आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। जम्मू संभाग में 86 दिन में 10 अगल-अलग जगहों पर आतंकी हमले हुए, जिनमें भारतीय सेना व जम्मू कश्मीर पुलिस के 10 से ज्यादा जवान शहीद हो गए।
जम्मू से आतंकियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेन में विशेष अभियान छेड़ रखा है। जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर आदि में चार हजार से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया हुआ है। इनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित लोग शामिल हैं।
इधर, दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकों में आतंकवाद विरोधी रणनीति पर दोबारा गौर किया गया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पनाह देने, मदद करने या गाइड के रूप में काम करने वाले स्थानीय 40 लोगों को हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications