उधमपुर में फिर आतंकी हमला, इस बार पुलिस चौकी को बनाया निशाना
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस बार आधा दर्जन आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया है। जिले के बसंतगढ़ इलाके में स्थित पुलिस पोस्ट पर आतंकियों ने गोलीबारी की जिसमें दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हुए हैं।

हमलावर पुलिस चौकी में जा छिपे हैं और रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि कुल छह आतंकवादी हैं, जिनमें से 2 को मार गिराया गया है। मारे गये आतंकियों के नाम तालिब शाह और मंजूर अहमद बताये गये हैं। हालांकि सेना की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि बुधवार को उधरमुपर में ही आतंकी हमला हुआ था जिसमें दो बीएसएफ के जवान शहीद हुए और एक आतंकी मारा गया। साथ ही पुलिस और बीएसएफ ने पाकिस्तानी आतंकवादी नावेद उर्फ कासिम को धर दबोचा। इससे पहले कश्मीर के पुलवामा में भी लश्कर के जिला कमांडर की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई। जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। वहीं 27 जुलाई को पंजाब के गुरदासपुर में आतंकियों ने एक पुलिसचौकी को निशाना बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications