बेशर्म पाक ने 24 घंटे में तीसरी बार किया सीज फायर का उल्लंघन

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मेंढर सेक्टर में शुक्रवार सुबह नियंत्रण रेखा के बारासिंघा व हमीरपुर इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 82 मिलीमीटर के मोर्टार, स्वचालित व छोटे हथियार इस्तेमाल किए। हमारे सैनिकों ने भी इतनी क्षमता के समान हथियारों से जवाबी कार्रवाई की। प्रवक्ता के मुताबिक गोलीबारी सुबह 8.30 बजे शुरू हुई, जो दोपहर तक जारी रही।
इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बीमार गली व कृष्णा घाटी इलाकों में भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी की थी। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक जम्मू क्षेत्र में तकरीबन 130 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications