फिर कारगिल जैसी स्थिति, भारतीय गांव पर पाकिस्तानी सेना ने किया कब्जा, मुठभेड़ जारी

सूत्रों ने जो सबसे अहम जानकारी दी है उसके मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने यहां 23 सितंबर से डेरा जमाया हुआ है और अब जाकर भारतीय सेना को इसकी जानकारी हुई है। हालांकि भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और फिलहाल दोनो ओर से गोलीबारी चल रही है।
पाकिस्तानी सैनिकों की ये नापाक नीयत और सनसनीखेज घटना तब सामने आई है जब दो दिन पूर्व ही भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकत हुई है। अमेरिका में मनमोहन ने शरीफ से बातचीत की और शांति स्थापना का भरोसा लेकर भारत लौटे। मालूम हो कि सेना के उच्च सूत्रों के हवाले से फर्स्टपोस्ट वेबसाइट ने खबर दी है कि कुपवाड़ा के सालाबाटा गांव में अभी भी संघर्ष जारी है।
पाकिस्तानी घुसपैठिए और स्पेशल सेना के जवान खाली पड़े घरों से भारतीय जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं। भारतीय सेना भी मोर्चा संभाले हुए है और जवाबी कार्रवाई कर रही है। नई दिल्ली में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि घुसपैठिए कौन हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शव बरामद किए गए हैं और उनके शरीर पर जो वर्दी हैं, उससे पाक सैनिकों के होने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications