Jammu Katra accident: वैष्णो देवी मंदिर से लौट रही भक्तों की बस गिरी खाई में, 7 साल की बच्ची की हुई मौत
कटरा: जम्मू कश्मीर के कटरा से एक दुखद ख़बर सामने आई है। आज सुबह ( 10 नवम्बर ) को वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रही आठ भक्तों की एक गाड़ी खाई में गिर गयी। उसमें सवार 7 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गयी और बाकी बचे लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

यह गाड़ी कटरा से दिल्ली तक का सफ़र कर रही थी। सुबह करीब 5 बजे ये हादसा हुआ, एक घुमाव वाले रास्ते पर गाड़ी के चालाक ने गाड़ी का संतुलन खो दिया और गाड़ी जा कर खाई में गिर गई। घायल लोगो का इलाज अभी कटरा के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications