कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एलओसी के नजदीक 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर, सितंबर 25। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस ने बताया है कि सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एलओसी के नजदीक दो आतंकियों को घेर लिया था, जिसके बाद दोनों ओर से हुई फायरिंग में यह दोनों आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। यह ऑपरेशन कुपवाड़ा पुलिस और सेना का जॉइंट ऑपरेशन था। मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को 2 एके47 राइफल, 2 पिस्टल और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

कल बिहार के मजदूरों पर आतंकियों ने किया था हमला
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाये के बीच टारगेट किलिंग की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को ही पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके में आतंकियों ने बिहार के दो मजदूरों पर फायरिंग कर दी थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज अभी जारी है। हालांकि उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूर बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं। कल की इस घटना के बाद से ही सुरक्षाबलों की टीम आतंकियों की तलाश में जुटी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications