जम्मू कश्मीर में आपस में ही भिड़े पुलिसवाले, दो की मौत
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिसवाले आपस में ही भिड़ गए। इस घटना में दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। उधमपुर के एसएसपी अमोद नागपुरे ने बताया कि उधमपुर के रहमबाल इलाके में एक पुलिसवाले ने गोली चला दी। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिसवाले सोपोर जा रहे थे, इसी दौरान एसटीसी तलवारा में एक पुलिसवाले ने गोली चला दी। घटना की जांच की जा रही है, इसके बाद ही इसके पीछे का पूरा सच सामने आएगा।
बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। यह घटना सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे की है। जब जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन में गोलियों से छलनी पड़ा दो पुलिसकर्मियों का शव मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने की वजह से हुई है।













Click it and Unblock the Notifications