जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रेडवानी पायीन इलाके में चल रहे एनकाउंटर में दो आतंकियों का शव बरामद किया गया है। कश्मीर पुलिस की ओर से इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि आतंक विरोधी ऑपरेशन में 2 आतंकियों के शव बरामद किया गया है।
ऑपरेशन अभी चल रहा है, आगे की जानकारी मिलने पर साझा किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह एनकाउंटर सोमवार की रात में शुरू हुआ था। गौर करने वाली बात है कि 4 मई को पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि 4 अन्य लोग घायल हुए थे।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार सहित तीन आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आतंकियों के शव को बरामद करके उनकी पहचान की जा रही है।
Recommended Video
बासित मोस्ट वांटेड आतंकी था, उसपर 10 लाख रुपए का इनाम था। उसे घाटी में टार्गेटेड किलिंग का मास्टरमाइंड माना जाता है। पुलिस ने उसे A+++ कैटेगरी में डाला था। बक्सर अक्सर विदेशी आतंकियों के साथ रहता था। वह इनके लिए गाइड का काम करता था। ऐसे में बासित की मौत सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है।
गौर करने वाली बात है कि सुरक्षाबलों के ठिकाने की जानकारी खुफिया इनपुट के जरिए सुरक्षाबलों को मिली थी। जिसके बाद सोमवार को संयुक्त बल ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में इस वर्ष दूसरी बार सुरक्षाबलों पर हमला हुआ है। जनवरी माह में सेना के काफिले पर संदिग्ध आतंकियों ने भारी गोलीबारी की थी। वहीं पिछले वर्ष 21 दिसंबर को बुफलियाज में सेना की गाड़ियों पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में चार सैनिकों की मौत हुई थी, जबकि तीन जवान घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications