जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सड़क से फिसलकर खाई में गिरी वैन, 3 लोगों की मौत

Kishtwar Accident News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक हादसे में 3 मजदूरों को मौत हो गई। हादसा कैंपर वैन के खाई में फिसलकर गिरने से हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर जान चली गई।

मृतकों की पहचान मशीन ऑपरेटर इरशाद अहमद, ड्राइवर बादल सिंह और वेल्डर चाजू राम के रूप में हुई है। यह सभी किश्तवाड़ जिले में किरू बिजली परियोजना में काम करने वाले मजदूर थे।

Kiru power project Accident

जानकारी के मुताबिक केरू बिजली परियोजना में काम करने वाले मजदूर जिस कैंपर वैन में यात्रा कर रहे थे, वो सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कैंपर वैन निर्माणाधीन बिजली परियोजना की तरफ जा रही थी। इसी दौरान खाई में फिसलकर गिर गई। जिसमें सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किश्तवाड़ा एसएचओ ने तीन लोगों को मौत की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+