अनंतनाग: आतंकवादियों ने दो युवकों की गोली मारकर की हत्या, इलाके में की घेराबंदी

श्रीनगर, मई 29: जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार शाम को दो स्थानीय नागरिकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल नागरिकों को तत्काल प्रभाव से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे नागरिक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 terrorists open fire at civilians in Anantnag district 2 dead

कश्मीर जोन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने दोनों पर गोलियां चलाईं, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनमें से एक अब्दुल अज़ीम पारे के बेटे संजीद अहमद पारे (19) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कादिर भट के बेटे शान भट को SKIMS अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया था, लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराए। इससे पहले शोपियां जिले में छह मई को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकी ने आत्मसमर्पण भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+