श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से किया हमला, 2 पुलिसकर्मी हुए घायल
श्रीनगर, मार्च 23। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रैनावारी इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। आनन-फानन में इन सुरक्षाबलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं हमला करने वाले आतंकियों की तलाश के लिए सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रैनावरी इलाके की भी सेना ने घेराबंद कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पुलिस नाका पार्टी पर घात लगाकर यह हमला किया। इस हमले से जुड़ी अधिक जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications