जम्मू कश्मीर: शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या, आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली
श्रीनगर, 16 अगस्त। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के चोटीपारा इलाके में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी है। आतंकियों ने सेब के बगीचे में दो लोगों को गोली मार दी। इस आतंकी हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों ने इन लोगों पर गोली चला दी। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों ने व्यक्ति का नाम पूछने के बाद उसे गोली मारी है। यानि इससे साफ है कि जब हत्या कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने के लिए की गई है।

भाजपा अध्यक्ष ने पाक पर साधा निशाना
जम्मू कश्मीर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रस्तान में बदलना चाहता है, हम उनके नापाक मंसूबों को यहां सफल नहीं नहीं होने देंगे। जो लोग शोपियां इलाके में कश्मीरी पंडितों की हत्या में शामिल हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें जरूर सजा मिलेगी। कायर पाकिस्तान आतंकी हिंदु अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। दो भाई कश्मीरी हिंदू सुनील कुमार और पिंटू को कायर पाक के आतंकियों ने निशाना बनाकर मारा। पाकिस्तान कश्मीर में खून-खराबा चाहता है। पाकिस्तानी आतंकी कश्मीरी लोगों के दुश्मन हैं।
महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर साधा निशाना
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार भट्ट और उनके भाई को आतंकियों ने सेब के बाग में उनका नाम पूछने के बाद गोली मार दी। हमले में परतिंबर नाथ बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद भाजपा नेता निर्मल सिंह ने कहा कि सुनील कुमार अपना काम कर रहा था, लेकिन आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए उन्हें गोली मार दी। हम आतंकियों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे। वहीं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने इस हमले की निंदा करते हुए इसपर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों की वजह से घाटी के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पाकिस्तानियों की कायराना हरकत
जम्मू कश्मीर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रस्तान में बदलना चाहता है, हम उनके नापाक मंसूबों को यहां सफल नहीं नहीं होने देंगे। जो लोग शोपियां इलाके में कश्मीरी पंडितों की हत्या में शामिल हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें जरूर सजा मिलेगी। कायर पाकिस्तान आतंकी हिंदु अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। दो भाई कश्मीरी हिंदू सुनील कुमार और पिंटू को कायर पाक के आतंकियों ने निशाना बनाकर मारा। पाकिस्तान कश्मीर में खून-खराबा चाहता है। पाकिस्तानी आतंकी कश्मीरी लोगों के दुश्मन हैं।
एलजी बोले-चुन चुनकर मारेंगे
जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि इस हमले के पीछे जो भी है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि हम आतंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे। एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मनोज सिन्हा पूरी तरह से फेल हैं। सुरक्षा का हवाला देकर धारा 370 को खत्म किया गया, लेकिन अब घाटी में कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं। बता दें कि पिछले चार महीनों में आतंकियों ने घाटी में चार टारगेटेड किलिंग की है।

Click it and Unblock the Notifications