Terrorist fire migrants: आतंकियों ने की फिर कायराना हरकत, 2 प्रवासी मजदूरों पर की फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने गुरुवार शाम को फिर कायराना हरकत की है। प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर निशाना बनाया है। आतंकियों ने अनंतनाग में 2 प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग कर दी।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने गुरुवार शाम को फिर कायराना हरकत की है। प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर निशाना बनाया है। आतंकियों ने अनंतनाग में 2 प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, पीड़ित बोंदियालगाम इलाके के एक निजी स्कूल में काम कर रहे थे। पीड़ितों में एक बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरा पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला है।

Terrorist fire migrants: आतंकियों ने की फिर कायराना हरकत, 2 प्रवासी मजदूरों पर की फायरिंग
Photo Credit:

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों (एक बिहार और दूसरा नेपाल से) पर गोलियां चलाई हैं। जो अनंतनाग जिले के बोंदियालगाम में एक निजी एसएपीएस स्कूल में काम कर रहे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

2 मजदूरों पर की थी फायरिंग

आतंकी लगातार प्रवासी मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। आए दिन जम्मू-कश्मीर में ऐसी वारदात सामने आती रहती है। इससे पहले भी आतंकियों ने ईंट भट्टे पर फायरिंग की थी। गोली लगने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा इलाके में एक ईंट भट्टे में काम करने वाले 2 मजदूरों पर फायरिंग कर दी थी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन एक की मौत हो गई।

एक की मौत हो गई थी

आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के बड़गाम के चदूरा गांव में प्रवासी मजदूरों पर गुरुवार को हमला कर दिया था। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा इलाके में एक ईंट भट्टे में काम करने वाले मजदूरों पर फायरिंग कर दी थी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- pm modi celebrate Diwali with soldiers: मोदी बोले-दिवाली का अर्थ है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+