CRPF जवान की हत्या करने वाले आतंकी को सेना ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर, 13 फरवरी। जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय सेना ने बताया कि उन्होंने एक साझा ऑपरेशन में कुपवाड़ा में सीआरपीएफ जवान की हत्या करने वाले आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां इन लोगों के पास युद्ध की तैयारी जैसा स्टोर भी बरामद किया गया है। जिस आतंकी को सेना ने गिरफ्तार किया है उसने सीआरपीएफ के जवान की हत्या की थी। यह सीआरपीएफ का जवान छुट्टी पर शोपियां के चोटीपोरा गया था, इस दौरान आतंकी ने जवान की हत्या कर दी थी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकी को ढेर कर दिया। बता दें कि कि आतंकी शनिवार को आतंकी ने जवान को गोली मार दी थी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। आतंकी ने जिस जवान को गोली मारी थी उसका नाम मुख्ता अहमद दोही था जोकि शोपियां के रहने वाले थे। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

terrorist

कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि हमने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिस हथियार से घटना को अंजाम दिया गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही आतंकी के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। आईजीपी ने बताया कि इस हत्या को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के कमांडर आबिद रमजान शेख के इशारे पर अंजाम दिया गया था। हमने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

शोपियां के एसएसपी अमृतपाल सिंह ने बताया कि हमने एक शख्स को हिरासत में लिया है उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुई है पूछताछ के बाद एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। इन दोनों ने अपने गुनाह को कुबूल किया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+