J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 1 टेररिस्ट ढेर
jammu kashmir दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। दोनों तरफ से काफी देर तक दोनों के बीच जमकर फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पूरे इलाके की सर्च की जा रही है। सुरक्षाबलों ने कल भी एलओसी पर एक आतंकी को मार गिराया था।

सुरक्षाबलों को कुलगाम जिले के कौसरनाग गांव में कुछ आतंकियों के छिप होने के इनपुट मिले थे। जिसके आधार पर सुरक्षाबलों ने गांव के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों की मौजूदगी देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया। उसके बाद दूसरी तरफ से फायरिंग बंद हो गई।
उसके बाद से सुरक्षा बल के जवान मुठभेड़ स्थल के आसपास के क्षेत्र के सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। आशंका है कि मारे गए आतंकी के साथ और भी आतंकी हो सकते हैं। सुरक्षा बलों से मिली कड़ी टक्कर के चलते वे मैदान छोड़ भाग निकले। सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रही है। वही दूसरी तरफ बांडीपोरा जिले के अलोसा में कम तीव्रता वाला एक विस्फोट उस समय हुआ, जब सेना का वाहन अलोसा इलाके से गुजर रहा था। जिसके कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इससे पहले बुधवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी)पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल, एक पिस्टल, दो चीन निर्मित ग्रेनेड तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications