Jammu Kashmir: आतंकी आशिक नेंगरू के घर पर चला बुलडोजर, किया जमींदोज
jammu kashmir terrorist house demolished पुलवामा के राजपोरा में नई कॉलोनी में अतिक्रमण के तहत सरकारी जमीन पर बने नामित आतंकवादी आशिक नेंगरू के घर को गिराया गया।

Terrorist House Demolished: जम्मू कश्मीर में शनिवार को नामित आतंकवादी आशिक नेंगरू के घर को सरकारी बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। आतंकी आशिक नेंगरू ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाया हुआ था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरा दिया गया है।
आतंकी का घर न्यू कॉलोनी राजपोरा पुलवामा था, जिसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। ये आवास सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था, जिसको अब मिट्टी में मिला दिया गया है। कार्रवाई के दौरान सरकारी अफसर मौके पर मौजूद रहे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आतंकी के खिलाफ हुई कार्रवाई की तस्वीर साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।
कौन है आतंकी आशिक नेंगरू?
बता दें कि आतंकी आशिक नेंगरू जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नया चेहरा उभरकर सामने आया है, जिसके बाद से वो लगातार सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में चढ़ चुका है। सुरक्षा एजेंसी की मानें तो आशिक नेंगरू पीओके में डेरा डाले हुए है। हाल ही में अप्रैल में जेईएम के कमांडर आशिक नेंगरू को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने के लिए आतंकवादी घोषित किया था। गृह मंत्रालय के मुताबिक नेंगरू जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों में शामिल है।
बड़ा भाई की जैश का सक्रिय आतंकी था
20 नवंबर 1987 को पैदा हुआ नेंगरू पुलवामा का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई अब्बास अहमद नेंगरू भी जैश ए मोहम्मद का एक एक्टिव आतंकवादी था, जिसको 2013 में ढेर कर दिया गया था। वहीं आशिक नेगरू फरवरी 2020 में एनआइए की ओर से तलब करने के बाद अपने परिवार के साथ लापता हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications