Rajouri Mine Blast: राजौरी में बारूदी सुरंग विस्फोट, 6 जवान घायल, गश्त के दौरान हुआ धमाका
Rajouri Mine Blast: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में छह जवान घायल हो गए। यह घटना नौशेरा सेक्टर के खंबा फोर्ट के पास सुबह 10:45 बजे हुई। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गश्त के दौरान एक जवान का पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। घायल सैनिकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षात्मक कदमों के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। लेकिन भारी बारिश के कारण ये सुरंगें अपनी जगह से खिसक जाती हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।

पुंछ में भी हुआ था विस्फोट
इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल नवंबर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में इसी तरह की दुर्घटना में सेना का एक पोर्टर मोहम्मद कासिम घायल हो गया था। नूनाबंदी गांव के मोहम्मद शरीफ के बेटे कासिम ने गलती से बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया, जिससे उसके बाएं पैर में चोट लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें- '90 दिनों के भीतर पंचायत चुनाव कराएं, नहीं तो आंदोलन होगा', AJKPC ने जम्मू-कश्मीर सरकार से कहा












Click it and Unblock the Notifications