जम्मू-कश्मीर: बारिश के चलते राजौरी मेडिकल कॉलेज की दीवार गिरी, एक की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी मेडिकल कॉलेज की दीवार गिरी, एक की मौत
श्रीनगर, 11 जुलाई: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को भारी बारिश के चलते सरकारी मेडिकल कॉलेज की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में एक स्थानीय बुजुर्ग दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। राजौरी के डिप्टी एसपी विनोद कुमार ने बताया है कि मलबे से एक स्थानीय व्यक्ति का शव निकाल लिया गया है। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। स्थानीय प्रशासन के साथ सेना ने भी मलबे को हटाने में मदद की है।

राजौरी में रविवार को जोरदार बारिश हुई है। बारिश के दौरान ही मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे एक बुजुर्ग मलबे में दब गए। हादसे की खबर सुनते पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी भारी संख्या में पहुंच गए और राहत-बचाव के काम में जुट गए।












Click it and Unblock the Notifications