जम्मू-कश्मीर के 4 दिवसीय दौरे पर संसदीय समिति, भारत-पाक सीमा का किया दौरा

नई दिल्ली, 21 अगस्त: गृह मामलों की स्थायी संसदीय समिति के सदस्य इन दिनों जम्मू-कश्मीर की 4 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस बीच शुक्रवार को उन्होंने भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित एक चौकी का दौरा किया। बाद में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने पैनल को सुरक्षा परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Pakistan

मामले में बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि संसदीय समिति के सदस्यों ने मकवाल सीमा चौकी का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने बीएसएफ मुख्यालय को भी देखा। इस दौरान विकास और लोगों के कल्याण के बारे में भी चर्चा की गई। साथ ही जवानों ने सीमा प्रबंधन और निगरानी का प्रदर्शन कर सांसदों को उसके बारे में जानकारी दी। 18 सदस्यों वाली इस स्थायी समिति की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा कर रहे हैं।

वहीं पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तानी सुरंग और ड्रोन के जरिए हथियार, ड्रग्स आदि की तस्करी करने की फिराक में रहते हैं। इस पर बीएसएफ ने समिति को उससे निपटने के तरीकों से अवगत करवाया। साथ ही फायरिंग समेत अन्य खतरों के बारे में बताया। समिति ने बीएसएफ की कार्य परिस्थितियों और चुनौतियों का प्रत्यक्ष विवरण प्राप्त किया। बाद में उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की।

गोलाबारी हुई कम
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौता हुआ था, लेकिन पाकिस्तान आए दिन सीमा पर गोलाबारी करता रहता था। कुछ महीनों पहले भारत और पाक के अधिकारियों ने मिलकर फिर से बात की। जिसमें पूर्ण सीजफायर पर सहमति बनी थी। ऐसे में अब अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ एलओसी पर गोलीबारी काफी ज्यादा कम हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+