Pahalgam Terrorist attack: पहलगाम में आतंकी हमला, पर्यटकों पर गोलीबारी, 26 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी
Pahalgam Terrorist attack: जम्मू-कश्मीर में सेना से मुंह की खाने के बाद अब आतंकी मासूम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। अब पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर घातक हमला किया है। आतंकियों ने कई सैलानियों पर गोलीबारी की। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की। जिसमे 27 पर्यटकोंं की जान जा चुकी हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर के संगठन TRF ने ली।
बैसरन में हुआ हमला, ट्रैकिंग पर निकले थे पर्यटक
हमला पहलगाम के बैसरन इलाके में हुआ, जो ट्रैकिंग और घुड़सवारी के लिए मशहूर है। जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों का एक समूह बैसरन की ओर ट्रैकिंग के लिए निकला था। इसी दौरान पहाड़ियों पर छिपे आतंकियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में तीन स्थानीय गाइड और तीन पर्यटक घायल हो गए।

घोड़ों को भी लगी गोलियां, स्थानीय लोगों में आक्रोश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ घोड़ों को भी गोलियां लगी हैं, जिनका इस्तेमाल पर्यटक ट्रैकिंग के लिए कर रहे थे। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
एक महिला की आंखों के सामने बेटे को लगी गोली
घटनास्थल पर मौजूद एक महिला की आंखों के सामने उसका बेटा गोली का शिकार हो गया। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है, जो वहां अपने परिवार के साथ घूमने आई थी। यह घटना सभी पर्यटकों के लिए बेहद डरावना अनुभव बन गई।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी, सुरक्षा बल अलर्ट
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पहलगाम जैसे शांत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर हुए इस हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
सुरक्षाबलों ने लोगों से की संयम बनाए रखने की अपील
सुरक्षा एजेंसियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से घबराने नहीं और संयम बनाए रखने की अपील की है। साथ ही प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को श्रीनगर के अस्पताल में रेफर किया गया है।
क्यों खास है पहलगाम?
पहलगाम कश्मीर घाटी का एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। बर्फबारी के मौसम के बाद इन दिनों यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। आमतौर पर यह इलाका शांत और आतंकमुक्त माना जाता रहा है, लेकिन इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications