J&K News: गुलमर्ग से डल झील तक, कश्मीर के 48 पर्यटक स्थल बंद, आतंकी हमले के खुफिया इनपुट के बाद बड़ा फैसला

Jammu kashmir 48 Tourist places Close: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दी थी कि कश्मीर में और अधिक आतंकी हमले हो सकते हैं...इसके मद्देनजर सरकार ने 48 पर्यटन स्थल को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया। हालांकि अभी औपचारिक सरकारी आदेश के जरिए घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक पहलगाम हमले के बाद घाटी में कुछ स्लीपर सेल एक्टिव हो गए हैं और उन्हें ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार मिल रही खुफिया रिपोर्टों के मुकाबिक पहलगाम हमले के बाद घाटी में आतंकवादियों के घरों को तोड़े जाने प्रतिशोध में आतंकवादी एक साथ कई बड़े हमले की योजना बना रहे हैं।

Jammu kashmir Tourist places

खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में घाटी में कई आतंकियों के घर तोड़े गए हैं, इसका बदला लेने की आतंकवादी तैयारी कर रहे हैं। वे टारगेट किलिंग और बड़े पैमाने की प्रभावशाली हमले की योजना बना रहे हैं।

Take a Poll

जम्मू कश्मीर के किन-किन पर्यटन स्थल को बंद किया गया?

सरकार ने गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल झील, गुरेज घाटी (बांदीपोरा), बांदीपोरा वालर वैंटेज पार्क अवंतीपोरा, गुरेज पेथकूट, अवंतीपोरा मंदिर पार्क सहित कई संवेदनशील पर्यटन स्थलों को बंद किया है। इन जगहों पर पुलिस के विशेष ऑप्स समूह से एंटी फिदायीन दस्तों को भी तैनात किया गया है।

इसके अलाव बंद किए गए स्थलों में पर्यटन स्थलों में दूधपथरी, कोकेरनाग, डुक्सुम, सिंथन टॉप, अछबल, बंगस घाटी, मार्गन टॉप और तोसा मैदान भी शामिल है।

हालांकि औपचारिक सरकारी आदेश के जरिए से इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इन पर्यटन स्थलों को बंद करने का आदेश जमीनी स्तर पर लागू किया गया है। कई लोकप्रिय स्थलों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। दक्षिण कश्मीर के कई मुगल गार्डन के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।

गौरतलब कश्मीर में पर्यटन एक प्रमुख आर्थिक स्तंभ है, इसलिए ये बंद प्रतीकात्मक और वित्तीय दोनों ही दृष्टि से एक बड़ा झटका है। हालांकि सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी खतरों के जवाब में क्या उपाय किए जा रहे हैं?

आतंकवादी धमकियों के मद्देनजर अधिकारियों ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला लिया है।

जम्मू-कश्मीर में बंद से कितने पर्यटन स्थल प्रभावित हुए?

सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण कुल 48 पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए।

किस घटना के कारण जम्मू और कश्मीर में पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए?

जम्मू और कश्मीर में पर्यटन स्थलों को बंद करने का निर्णय उन खुफिया रिपोर्टों के बाद लिया गया, जिनमें संभावित आतंकवादी हमलों का संकेत दिया गया था। ये पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया गया फैसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+