कुलगाम एनकाउंटर में जैश का एक आतंकी ढेर, 1 जवान की शहादत भी हुई

श्रीनगर, जनवरी 12। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रहे एनकाउंटर में 1 आतंकी के मारे जाने की खबर है। हालांकि सेना का एक जवान भी इस एनकाउंटर में शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान रोहित छिब के रूप में हुई है। वहीं मारा गया आतंकी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन का बताया जा रहा है। इस एनकाउंटर में 3 जवान घायल भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 2 स्थानीय नागरिकों के भी घायल होने की जानकारी है।

Kulgam encounter

कुलगाम के परीवान इलाके में हुआ एनकाउंटर

जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले के परीवान इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। घेराबंदी होने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर शुरू हो गया। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

रविवार को भी कुलमाग में मारे गए थे 2 आतंकी

आपको बता दें कि दो दिन पहले रविवार को भी कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 2 आतंकी मारे गए थे। ये एनकाउंटर कुलगाम जिले के हसनपोरा इलाके में हुआ था। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि हसनपोरा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+