जम्मू कश्मीर: शोपियां के हाजीपोरा इलाके में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ अभी भी जारी

श्रीनगर, जून 25। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, शोपियां जिले के हाजीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक एनकाउंटर जारी है और जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। वहीं आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Jammu kashmir

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम कर रही है मुकाबला

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम आतंकियों से मुकाबला कर रही है। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की टीम ने हाजीपोरा इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था। आतंकियों ने जब खुद को घिरता हुआ देखा तो उन्होंने फोर्स पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

दो दिन पहले पुलिस इंस्पेक्टर की हुई थी हत्या

आपको बता दें कि घाटी में आतंकियों के हमले और हमारी सेना के द्वारा दहशतगर्दों का खात्मा लगातार जारी है। दो दिन पहले शोपियां जिले के कनीपोरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद की हत्या कर दी थी। परवेज नमाज अदा करके वापस लौट रहे थे कि पीछे से आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया था। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई थी। उसी दिन शोपियां के शिरमल इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था।

वहीं सोमवार को जैनापोरा के बाबापोरा इलाके में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+