कश्मीर में 'हर घर तिरंगा' अभियान से बौखलाए आतंकी, श्रीनगर में किया ग्रेनेड से हमला
श्रीनगर, अगस्त 13। जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश में लगे हुए हैं। घाटी में 'हर घर तिरंगा' अभियान से बौखलाए आतंकी किसी भी हाल में आजादी के जश्न को खराब करना चाहते हैं। इसी प्रयास में शनिवार शाम को आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह अली जान रोड पर ग्रेनेड से हमला कर दिया।

आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया
इस हमले में सीआरपीएफ के एक जवान समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिन के अंदर घाटी के अंदर यह चौथा हमला है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
गुरुवार और शुक्रवार को भी हुए हमले
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों पर हमला हुआ था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। वहीं गुरुवार की रात भी आतंकियों ने बांदीपोरा में एक गैर-कश्मीरी मजदूर को निशाना बनाया था। गुरुवार सुबह जम्मू संभाग के राजोरी में आतंकियों ने एक सैन्य कैंप पर फिदायीन हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications