Jammu-Kashmir में टारगेट किलिंग को लेकर एक्शन में NIA, कई इलाकों में की छापेमारी

जम्मू कश्मीर में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों की आतंकी गतिविधियों से संबंधित मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।एनआईए द्वारा केंद्र शासित प्रदेश में यह कार्रवाई की जा रही है।

national investigating agency

NIA Raids In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों की आतंकी गतिविधियों और टारगेट किलिंग से संबंधित मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एजेंसी (NIA) केंद्र शासित प्रदेश में साइबर स्पेस का उपयोग करके अल्पसंख्यकों और सुरक्षा कर्मियों को टारगेट करने वाले आतंकी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों की आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित मामलों में इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

आतंकी संगठनों के प्रमुखों की तलाश में जारी है छापेमारी
एजेंसी की इस कार्रवाई के संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि, यह मामला आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश से संबंधित है, जो विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स और उनके सहयोगी ऑफ-शूट, विभिन्न छद्म नामों के तहत अपने पाकिस्तानी कमांडरों के इशारे पर काम कर रहे हैं।

हमलों के लिए साइबर स्पेस का इस्तेमाल करते हैं आतंकी
वे जम्मू-कश्मीर में साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर आतंकी हमले करने, अल्पसंख्यकों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने में शामिल हैं। एनआईए ने पिछले साल 21 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: सेना ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी, LOC के पास से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद

इससे पहले की तलाशी में एजेंसी के हाथ लगे कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
एजेंसी ने पिछले साल 23 दिसंबर को कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, सोपोर और जम्मू जिलों में जम्मू और कश्मीर में 14 स्थानों पर तलाशी भी ली थी। तलाशी के दौरान, एजेंसी के अधिकारियों ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री जैसे डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस बरामद किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+