Jammu Kashmir: रियासी हमले को लेकर NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में 7 जगहों पर छापेमारी
जम्मू कश्मीर के रियासी में इस साल जून में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले को लेकर एनआईए ने की जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में तलाशी ली। एनआईए के एक बयान के मुताबिक, मामले में रियासी और राजौरी जिलों में 7 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई। एनआईए टीमों द्वारा जिन स्थानों की तलाशी ली उसमें हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) के आवासीय परिसरों के साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले हाइब्रिड आतंकवादियों से जुड़े आसपास के जंगल भी शामिल हैं।
रियासी में हुआ आतंकी हमला दिल दहला देने वाला था। इस वर्ष 9 जून, रविवार के दिन ये हमला तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर किया गया। हमले को लेकर एनआईए लगातार जांच कर रही है। जांच एजेंसी अब इलाके में उन लोगों तक पहुंच रही है, जो कथित रूप से अतंकियों को पनाह देकर उनका सहयोग करने के लिए जिम्मेदार हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने ताजा एक्शन जम्मू कश्मीर में दो जगहों पर लिया। यह एक तलाशी अभियान था। एक बयान में एनआईए ने कहा, "रियासी और राजौरी जिलों में 7 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई। एनआईए टीमों द्वारा जिन स्थानों की तलाशी ली गई, वे हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (OWG) के आवासीय परिसरों के साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले हाइब्रिड आतंकवादियों से जुड़े आसपास के जंगल क्षेत्र भी शामिल हैं। जिन ओजीडब्ल्यू के परिसरों की तलाशी ली गई, वे उस क्षेत्र को पार करने वाले आतंकवादियों को आश्रय, बंदरगाह, भोजन और अन्य रसद सहायता प्रदान करने में भी शामिल थे, जो एनआईए जांच के अनुसार कश्मीर क्षेत्र के पारगमन मार्गों में से एक है।"












Click it and Unblock the Notifications