जम्मू के उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, CRPF अधिकारी शहीद

जम्मू के उधमपुर जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच मुठभेड़ के दौरान एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस के अधिकारी की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी के दौरान एक आतंकी ढेर हो गई। घटना की जानकारी देते हुए जम्मू पुलिस की प्रवक्ता ने कहा कि चिल, डुडू में एक क्षेत्र प्रभुत्व गश्त के दौरान, आतंकवादियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टियों के बीच गोलीबारी हुई।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक बयान में बताया कि हमला डुडु एरिया में हुआ। पुलिस ने कहा, "चेल, डुडु में एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान, आतंकवादियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टियों के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर को गोली लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया। सर्च ऑपरेशन जारी है।"

CRPF inspector was killed in Doda

वहीं मुठभेड की को लेकर उधमपुर के डीआइजी रईस मोहम्मद भट ने कहा कि डुडु में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ का एक इंस्पेक्टर शहीद हो गया है। डीआइजी रईस मोहम्मद भट ने कहा, "यह बहुत दुखद है लेकिन यह हमारे कर्तव्य का हिस्सा है... यह एक जंगल क्षेत्र है, जहां सड़कें और नेटवर्क नहीं हैं। यहां, हम विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हम प्रौद्योगिकी और ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं और हम जल्द से जल्द खतरे को बेअसर करने की कोशिश कर रहे हैं...ऑपरेशन जारी है...।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+