महबूबा मुफ्ती का पीएम मोदी पर हमला, जब असम में बातचीत हो सकती है तो कश्मीर पर क्यों नहीं
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में फिर से आर्टिकल 370 की बहाली के लिए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जनसमर्थन जुटाने में लगी हुई हैं। सोमवार को महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमसे जो छीना गया है, वो अपने राष्ट्र से वापस मांग रहे हैं। मुफ्ती ने कहा कि अगर कश्मीर के लोग ऐसा चाहते हैं तो फिर आपको हमारे सम्मान को बहाल करना होगा, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है।
Recommended Video

जम्मू-कश्मीर पर क्यों बात नहीं कर सकते पीएम- महबूबा
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब-जब मैं आर्टिकल 370 की बहाली की बात करती हूं तो बीजेपी को क्यों गुस्सा आता है, हम अपने देश से नहीं पूछेंगे तो क्या पाकिस्तान से पूछेंगे? महबूबा मुफ्ती ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री असम में जाकर आतंकियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील कर सकते हैं, अगर प्रधानमंत्री बोडो के साथ बातचीत की बात करते हैं तो फइर जम्मू-कश्मीर में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता, जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों के लिए जेल के अलावा कोई और विकल्प क्यों नहीं है।
बंदूक से किसी को कुछ हासिल नहीं होगा- महबूबा
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि घाटी में कोई भी हथियार की भाषा नहीं समझेगा, यदि आप शांति से अपने विचार रखते हैं तो पूरी दुनिया आपकी बात सुनेगी। आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती का ये बयान उस वक्त आया है, जब भारतीय सुरक्षाबलों ने घाटी के अंदर पिछले 2-3 दिनों के अंदर 10-12 आतंकियों को मार गिराया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर बंदूक पर ही बात होती रहेगी तो किसी को कुछ हासिल नहीं होगा। इस दौरान महबूबा ने कश्मीर के युवाओं से बंदूक को छोड़ मुख्यधारा में शामिल होने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications