'मेरी बेटी ने ओमकारा फिल्म में कभी काम नहीं किया', 'गैर इस्लामिक' कहने पर महबूबा ने ट्रोलर्स को घेरा
Mehbooba Mufti: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया कि उनकी बड़ी बेटी इर्तिका मुफ्ती ने कभी ओमकारा फिल्म में काम नहीं किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का जवाब देते हुए कहा कि न इस झूठ से ज्यादा बेतुका कुछ भी नहीं है कि मेरी बड़ी बेटी ने ओमकारा फिल्म में काम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इम्तियाज महमूद पर हमला करते हुए उन्हें दो रुपये का ट्रोलर्स बताया। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर इम्तियाज महमूद ने महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटियों पर इस्लाम का दिखावा करने का आरोप लगाया और उनके परिवार को गैर-इस्लामिक जिंदगी जीने वाला बताया।
महबूबा मुफ्ती की दोनों बेटियां गैर इस्लामिक जिंदगी जीती हैं: इम्तियाज महमूद
दरअसल, सोशल मीडिया यूजर इम्तियाज महमूद ने महबूबा मुफ्ती की दोनों बेटियों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ये हैं महबूबा मुफ्ती की 2 बेटियां इर्तिका और इल्तिजा मुफ्ती। एक पिछले दरवाजे से आईएफएस बन गईं और अब लंदन में काम कर रही हैं। वहीं दूसरी को बॉलीवुड में ओमकारा मूवी में देखा गया था। दोनों सामान्य गैर इस्लामिक जीवन जीती हैं लेकिन महबूबा मुफ्ती चाहती हैं कि सभी कश्मीरी लड़कियां बुर्के में रहें।

महबूबा मुफ्ती ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
महबूबा मुफ्ती ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि दो रुपये वाले ट्रॉल्स उनके लिए निर्देशित पेटेंट झूठ फैलाते हैं। मेरी छोटी बेटी इल्तिजा, जिसके बारे में कहा गया कि वह लंदन में 'आईएफएस' अधिकारी के रूप में काम करती है, 2015 से कश्मीर में रह रही है। हां मुझे गर्व है कि मेरे भाई तसद्दुक ने ओमकारा फिल्म में सिनेमाटोग्राफर के रूप में काम किया। लेकिन इससे ज्यादा बेतुका कुछ भी नहीं है कि मेरी बड़ी बेटी ने इसमें अभिनय किया।












Click it and Unblock the Notifications