J&K: 300 फीट गहरी खाई में गिरा शख्स, Romeo Force ने लगा दी पूरी ताकत, कैसे बची जान? Video में देखें
भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने करीब 300 फीट गहरी खाई में एक शख्स की जान बचाई है। लंबे समय तक चले रेस्क्यू में सैनिकों ने पासीना बहाया और ऑरेशन सफल रहा। शख्स को खाई से निकालने के बाद उसे अस्पताल में पहुंचा गया।
रेस्क्यू का वीडियो शेयर करते हुए सेना ने कहा की गहरी खाई में गिरे शख्स का रेस्क्यू सफल रहा। आर्मी की रोमियो फोर्स ने बचाव अभियान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने एक नागरिक को 300 फीट गहरी खाई से बचाया। उसकी कार पुंछ जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान शख्स को मामूली चोटें आईं है। रेस्क्यू के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोमियो फोर्स के अधिकारियों द्वारा खड़ी घाटी में अंधेरे में शख्स के रेस्क्यू का वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
#WATCH | J&K | Indian Army's Romeo Force rescued a civilian from a 300-foot-deep gorge, where his car met with an accident in the Poonch district: Romeo Force, Indian Army. pic.twitter.com/vTEU9A07yE
— ANI (@ANI) January 9, 2024
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोप के सहारे किस तरह रोमियो टीम के सदस्य 300 फीट गहरी खाई में नीचे उतरे और जबांजी दिखाते हुए शख्स जीवित बचा लिया और उसे अस्पताल पहुंचा।
बता दें कि जम्मू संभाग के पुंछ जिले में आतंकवाद के सफाए के लिए तैनात रोमियो फोर्स की 48 राष्ट्रीय राइफल (RR) को जिले से स्थानांतरित कर दिया गया है। उसके स्थान पर अब जिले में रोमियो फोर्स की 61 राष्ट्रीय राइफल आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा संभाल रही है।
रिपोर्टस के मुताबिक दो दिन के भीतर 61 आरआर 48 आरआर के सभी शिविरों में सक्रिय हो जाएगी। बता दें कि पुंछ जिले में आतंकी घटनाओं में जिले में तैनाती के दौरान 48 आरआर तीन आतंकी हमलों में एक दर्जन के अधिक जवान शहीद हो चुके हैं। ताजा आतंकी हमला जिले के देहरागली के सावनी गली हुआ था। इसमें आतंकियों ने घात लगा कर 48 आरआर के दो वाहनों पर हमल हुआ, जिसमें 5 जवान को शहीद हो गए थे।
#WATCH | J&K | Indian Army's Romeo Force rescued a civilian from a 300-foot-deep gorge, where his car met with an accident in the Poonch district: Romeo Force, Indian Army. pic.twitter.com/vTEU9A07yE
— ANI (@ANI) January 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications