कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी, लश्कर का टॉप कमांडर गिरफ्तार, कई हत्याओं में था शामिल
जम्मू, 28 जून: कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 हटने के बाद काफी ज्यादा हालात सुधरे हैं। साथ ही वहां पर धीरे-धीरे शांति भी स्थापित हो रही, जो पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को नहीं पसंद आ रही है। जिस वजह से उनकी ओर से लगातार आतंकियों का कश्मीर घाटी में भेजा जा रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क है। सोमवार को घाटी में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली, जहां लश्कर के एक टॉप कमांडर को गिरफ्तार किया है। उम्मीद जताई जा रहा है कि उससे पूछताछ में आतंकी नेटवर्क के बारे में कई अहम खुलासे होंगे।
Recommended Video

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक सोमवार को एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर नदीम अबरार को बडगाम जिले के नरबल इलाके से गिरफ्तार किया गया। अबरार बडगाम जिले का ही रहने वाला है। साथ ही उसे लश्कर के टॉप कमांडर युसूफ कांट्रू का करीबी माना जाता है। मामले में आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि ये सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी है। आतंकी के जिंदा पकड़े जाने की वजह से उससे पूछताछ हो सकेगी। जिसमें कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है। उनके मुताबिक गिरफ्तार आतंकी कश्मीर में हुई कई प्रमुख हत्या की वारदातों में शामिल था।
जम्मू में भी एक आतंकी गिरफ्तार
आपको बता दें कि रविवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में भी एक लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पहचान नदीम उल हक निवासी बनिहाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आतंकी चार किलो IED विस्फोटक लेकर जा रहा था। इसी दौरान नरवाल इलाके में उसे धर दबोचा गया। रविवार को ही जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर दो ब्लास्ट हुए थे, लेकिन पुलिस ने साफ किया कि इस गिरफ्तारी का उस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications