Kishtwar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादी हमला, दो ग्राम रक्षा गार्ड हुए शहीद
Kishtwar Terror Attack: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में दो ग्राम रक्षा गार्ड(वीडीजी) की नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों गार्ड की हत्या करने से पहले आतंकवादियों ने यातनाएं भी दी हैं। वहीं, अब पुलिस और सेना की टीमों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च आपॅरेशन शुरू कर दिया गया है।
Recommended Video
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओहली-कुंतवाड़ा के ग्राम रक्षा गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार गुरुवार सुबह अपने मवेशियों को चराने गए थे। इस दौरान दोनों के ऊपर आतंकियों ने हमला कर दिया। उनके फोटो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा रहा है कि उनके मुंह को बांधा गया और फिर हत्या की गई है।

ग्राम रक्षा गार्ड पर हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर टाइगर्स ग्रुप ने ली है। शवों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- कश्मीर की आजादी तक यह सब जारी रहेगा। वहीं, इस हमले की उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री अमर उब्दुल्ला ने कड़ी निंदा की।
उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि किश्तवाड़ में VDG सदस्यों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए वीर सपूतों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। हम सभी आतंकवादी संगठनों को नष्ट करने और इस बर्बर कृत्य का बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।'
वहीं, JKNC ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और JKNC के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ के 2 ग्राम रक्षा गार्ड(वीडीजी) नजीर अहमद और कुलदीप कुमार की वन क्षेत्र में नृशंस हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की बर्बर हिंसा की घटनाएं जम्मू-कश्मीर में दीर्घकालिक शांति प्राप्त करने में एक बड़ी बाधा बनी हुई हैं। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications