जम्मू कश्मीर: अनंतनाग और कुलगाम में जारी एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर, दिसंबर 29। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई बदस्तूर जारी है। घाटी में दो अलग-अलग जगहों पर चल रहे एनकाउंटर में 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग और कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में एनकाउंटर चल रहा है। कुलगाम में सिक्योरिटी फोर्सेस ने 1 आतंकी को पहले मार गिराया था। जिसके बाद अब मिली ताजा जानकारी के मुताबिक 2 और आतंकियों को ढेर कर दिया है।

Anantnag

वहीं अब एनकाउंटर के बारे में ताजा जानकारी देते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि दो स्थानीय आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं आतंकियों के पास से एक एम4 और दो एके 47 राइफल बरामद की गई है।

इससे पहले अनंतनाग में एनकाउंटर के दौरान ही एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में जिस जगह एनकाउंटर चल रहा है, उसे चारों तरफ से घेर लिया है। जानकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के नौगाम शाहाबाद में ये एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकाउंटर में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। रात के वक्त वो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार ना हो सकें, इसके लिए घेराबंदी को कड़ा किया गया था।

तीन दिन पहले मारा गया था आतंकी

आपको बता दें कि तीन दिन पहले भी अनंतनाग में एक मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। जिसकी पहचान फहीम भट के रूप में हुई थी, जो कादीपोरा इलाके का रहने वाला था। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक फहीम आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर (ISJK) से जुड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+