JK WhatsApp Childbirth: बर्फबारी के बीच डिलिवरी, 'एयरलिफ्ट' की नौबत! छह घंटे की मशक्कत के बाद गूंजी किलकारी
बच्चे को जन्म देना दुनिया का सबसे अनोखा और जटिल प्रोसेस कहा जा सकता है। हालांकि, विज्ञान की मदद से अब डिलिवरी के लिए डॉक्टर वॉट्सऐप का इस्तेमाल भी करते हैं।

मैसेजिंग एप WhatsApp Childbirth में भी काफी मददगार है। प्रसूति सुविधाओं वाले अस्पताल में रोगी को ले जाने के लिए एयरलिफ्ट करने की नौबत आने पर वॉट्सऐप से मदद पहुंचीं। मामला जम्मू कश्मीर का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से एयरलिफ्ट की संभावना खत्म हो गई। ऐसे में प्रदेश के सुदूर केरन में प्रसव संबंधी जटिलता को दूर करने में वॉट्सऐप से मदद ली गई।
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि जिस महिला को बच्चा जनना था उसका प्रसव संबंधी जटिल मेडिकल इतिहास था। ऐसे में गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने वॉट्सऐप कॉल पर ट्रीटमेंट मुहैया कराई। खास बात ये रही कि जरूरतमंद महिला तक वॉट्सऐप से हेल्प पहुंची और वह स्वस्थ बच्चे को जन्म देने सफल रही।

क्रालपोरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ मीर मोहम्मद शफी ने कहा, "शुक्रवार की रात, हमें केरन पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में प्रसव पीड़ा के साथ एक मरीज मिली। मरीज को एक्लम्पसिया (eclampsia) की समस्या थी। लंबे समय तक प्रसव और एपिसीओटॉमी (episiotomy) के साथ जटिल प्रसव का इतिहास चुनौतीपूर्ण मामला था, लेकिन वॉट्सऐप की मदद से डिलिवरी सफल रही।

खबर में कहा गया कि रोगी को प्रसूति सुविधा वाले अस्पताल में ले जाने के लिए एयरलिफ्ट करने की जरूरत थी, क्योंकि सर्दियों के दौरान केरन कुपवाड़ा जिले के बाकी हिस्सों से कटा रहता था। हालांकि, गुरुवार और शुक्रवार को लगातार बर्फबारी के कारण अधिकारियों को हवाई निकासी यानी एयरलिफ्ट करने में कामयाबी नहीं मिली। इससे केरन पीएचसी में चिकित्सा कर्मचारियों को प्रसव में सहायता के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Recommended Video

क्रालपोरा उप-जिला अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ने केरन पीएचसी में डॉ. अरशद सोफी और उनके पैरामेडिकल स्टाफ को वॉट्सऐप कॉल पर बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया के बारे में बताया। डॉ. शफी ने कहा, "मरीज को (प्रसव के लिए) प्रेरित किया गया और छह घंटे के बाद एक स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। वर्तमान में बच्ची और मां दोनों निगरानी में हैं और ठीक हैं।"












Click it and Unblock the Notifications