J-K Election 2024: पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, प्रॉक्सी, आतंकवाद, जेल, डर...कई मुद्दे रहे हावी

Jammu Kasmir assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होना है। इस चरण में 24 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। पिछले कुछ दिनों ने इन सीटों पर राजनीतिक दलों के चुनावी अभियान की गहमा गहमी जारी है, हालांकि चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया। केंद्र शासित प्रदेश में पहले चरण के दौरान जिन सीटों पर मतदान होने हैं वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) और पुलिस को बहुस्तरीय सुरक्षा के हिस्से के रूप में तैनात किया जा रहा है।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन, कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन समेत एनडीए और अन्य दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। इन दिन ताबड़तोड़ रैलियां देखने को मिलीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने अपने दल के प्रत्याशियों के चुनावी अभियान में डटे रहे।

Jammu Kasmir assembly Election 2024

इस चरण के चुनावी अभियान ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जम्मू कश्मीर में फिर से धारा 370 लागू करने के वादा। इस दौरान प्रॉक्सी वार भी काफी तेज देखा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा, शांति और सुरक्षा समेत बुनियादी सुविधाओं को लेकर जम्मू कश्मीर में किए जा कार्यों और विकास के नाम पर वोट मांगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनाव जनसभा में कहा कि जब तक मोदी सरकार है, किसी को भी देश की धरती पर आतंकवाद को फैलाने का साहस नहीं है। बीजेपी सरकार ने ग्राम रक्षा प्रहरियों और विशेष पुलिस अधिकारियों को ताकत दी है, उन्हें आधुनिक हथियार देकर सशक्त बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+