जम्मू कश्मीर में सेना और अतंकियों के बीच मुठभेड़, कठुआ में 2 आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में दो जवान शहीद

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। जिले में पिंगनाल दुगड्डा गांव के करीब वन क्षेत्र में घुसे आतंकियों ने जब सुरक्षा बलों पर हमला किया किया, तो जवाबी कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान जवान ने आतंकियों के खोजने के लिए सर्च अभियान भी चला रखा है। शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए चार जवानों में से दो शहीद हो गए, जबकि 2 घायल हुए है। जबकि कठुआ में ऑपरेशन के दौरान दो आतंकी ढेर हुए हैं।

किश्तवाड़ जिले के छतरू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नैदघम गांव के ऊपरी इलाके पिंगनाल दुगड्डा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब किश्तवाड़ के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान जावानों पर गोलीबारी की गई। जिसके बाद इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च अभियान अलग से शुरू कर दिया गया है।

Kishtwar muthbhed

किश्तवाड़ में दो जवानों की: भारतीय सेना

भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर के एक बयान में कहा गया, "खुफिया जानकारी के आधार पर, किश्तवाड़ के चतरू इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। दोपहर 3:30 बजे आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित किया गया है।"

वहीं सेना ने एक और बयान में ताजा अपडेट देते हुए कहा कि किस्तवाड़ में आतंकियों की ओर से गोलीबारी की जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुए चार जवानों में दो शहीद हो हुए। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कहा, "किश्तवाड़ मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई। जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है"

कठुआ में मारे गए दो आतंकी, हथियारों का जखीरा बरामद
भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स और जेके पुलिस के जवानों द्वारा 11 सितंबर को शुरू किए गए संयुक्त अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और युद्ध जैसे बड़े भंडार बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हथियारों के जखीरे का इस्तेमाल जम्मू कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए किया जाने वाला था। केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों से पहले हथियारों को बरामद कर एक बार फिर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बता दें कि ये ऑपरेशन राइजिंग स्टार कोर के जवानों द्वारा खंडारा कठुआ में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था, जिनके पास से ये हथियार बरामद किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+