Kathua Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के काफिले पर ग्रेनेड से हमला, 5 जवान शहीद
Kathua Terror Attack Update: जम्मू और कश्मीर के कठुआ में सोमवार को सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले में 5 भारतीय जवान शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। आतंकियों ने बिलावर के माचेडी इलाके में पहाड़ी के ऊपर से सेना के वाहन पर हमला किया। उन्होंने सेना के वाहन पर ग्रेनेड भी फेंके।
हमले के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि आतंकी इलाके से भाग गए हैं। हमले में तीन आतंकवादी शामिल थे, जो संभवतः हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ कर आये थे।

कठुआ में आतंकी हमले की जानकारी देते हुए रक्षा अधिकारिओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में आतंकियों ने भारतीय सेना के काफिले पर हमला किया, जो कि भारतीय सेना की 9 कोर के अंतर्गत आता है। बयान में आगे कहा कि आतंकियों के इस हमले के साथ ही सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
Recommended Video
अब तक 6 आतंकी मारे गए
जम्मू कश्मीर पिछले कुछ दिनों में कई आतंकी हमले देखे गए। कुलगाम मुदरघम और चिन्निगम फ्रिसल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक 6 आतंकी मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुदरघम में एक-दो आतंकियों और चिन्निगम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की संभावना है। यहां शनिवार (6 जुलाई) को एक आतंकी मारा गया था। मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया था। जबकि चिन्निगम फ्रिसल में कल चार आतंकी मारे गए। इस दौरान भी एक जवान शहीद हुआ।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों ने एक दिन पहले यानी रविवार को आर्मी कैंप पर हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल के रास्ते भाग गए। जिसके बाद से इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर का इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकियों के मारे जाने के बाद आरआर के कमांडर ब्रिगेडियर पृथ्वीराज चौहान ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में आतंकियों का मारा जाना हिज्बुल-मुजाहिदीन के लिए एक बड़ा झटका है।
ब्रिगेडियर पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान सेना के एक जवान ने भी अपना बलिदान दिया। वहीं एडीजीपी आनंद जैन ने इससे पहले कहा कि जून में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह, भद्रवाह सेक्टर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे।ॉ












Click it and Unblock the Notifications