जम्मू कश्मीर: बीते 72 घंटे में 4 अलग-अलग एनकाउंटर में मारे गए 12 आतंकवादी

जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादी, पुलिस और आतंकी के परिवार वालों ने की थी आत्मसमर्पण की अपील

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां के हादीपोरा में रविवार की सुबह से मुठभेड़ जारी है। शोपियां मुठभेड़ में 3 अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा है कि बीते 72 घंटे में चार अलग-अलग एनकाउंटर में 12 आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर पुलिस ने कहा है कि इलाके में फिलहाल ऑपरेशन जारी है। शोपियां एनकाउंटर पर अपडेट देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने नए भर्ती हुए आतंकवादी को पहले आत्मसमर्पण कराने की कई बार कोशिश की। यहां तक की उनके माता-पिता ने भी आत्मसमर्पण के लिए ईमानदारी से कई बार अपील की लेकिन अन्य आतंकवादियों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की अनुमति नहीं दी।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Shopian-Anantnag में मुठभेड़, एक नाबालिग समेत पांच Terrorist ढेर | वनइंडिया हिंदी
    Shopian encounter

    शोपियां के अलावा अनंतनाग के बिजबेहरा में भी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सुरक्षाबलों और पुलिस को मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी ने जानकारी दी है कि बिजबेहरा में ऑपरेशन खत्म हो गया है।​ बीते 72 घंटे में चार अलग-अलग ऑपरेशन में 12 आतंकवादी मारे गए हैं। जिसमें से त्राल और शोपियां में सात आतंकी मारे गए हैं। हदीपुरा में 3 आतंकी मारे गए हैं, तीनों आतंकवादी अलबद्र के थे। बिजबेहरा में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी थे।

    शोपियां में पिछले कुछ दिनों से लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। 09 अप्रैल को भी शोपियां में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 5 आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए 5 आतंकियों में से 2 आतंकी मस्जिद में से फायरिंग कर रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+