जम्मू कश्मीर: बारामूला मस्जिद में अजान दे रहे थे रिटायर्ड SSP, आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के बारामूला गैंटमुल्ला, शीरी में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी मीर (Mohammad Shafi Mir) की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हमले के वक्त मोहम्मद शफी मस्जिद में अजान दे रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक जब मोहम्मद शफी मस्जिद में अजान दे रहे थे, तब आतंकियों ने उनकी गोली मारी। उसके बाद वो घायल हुए लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों पूरे इलाके को घेर लिया है। इलाके में नाकाबंदी की गई है।

Jammu Kashmir Mohammad Shafi

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए लोगों को घटना वाले इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। मोहम्मद शफी का अंतिम संस्कार आज ही बारामूला में किया जा रहा है।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने बयान में कहा, ''आतंकवादियों ने गैंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की और वह घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।''

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में हुई इस हत्या पर कहा है कि, "...हम भारत का हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। आतंकवाद खत्म करने के लिए वह रास्ते निकालने पड़ेंगे जिनसे आतंकवाद खत्म हो सकता है..."

बता दें कि पिछले महीने नवंबर में श्रीनगर की ईदगाह मस्जिद के पास आतंकवादियों की गोलीबारी में राज्य पुलिस का एक पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना उस वक्त हुई थी जब इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी श्रीनगर के ईदगाह मैदान में स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+