श्रीनगर की मस्जिद में 'आजादी' के नारे लगाने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, जुमे की नमाज के बाद हुई थी नारेबाजी

श्रीनगर, अप्रैल 09। कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में जम्मू कश्मीर पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने श्रीनगर की जामिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 'आजादी के समर्थन' में नारेबाजी की थी और लोगों को भड़काया था। इन सभी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Jammu Kashmir

पुलिस को पाकिस्तानी एंगल होने का भी शक

जानकारी के मुताबिक, राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि इस मामले में हमें पाकिस्तान का भी एंगल होने का शक है, इसलिए हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश बलवाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "अभी शुरुआती जांच के दौरान हमें पता चला है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जो नारेबाजी हुई, उसमें पाकिस्तानी आतंकी संगठनों का भी हाथ है, उनकी यह कोशिश थी कि राज्य में कानून व्यवस्था को भंग किया जाए।

पिछले महीने ही जामिया मस्जिद में खुली थी नमाज

आपको बता दें कि श्रीनगर की जामिया मस्जिद को पिछले महीने ही करीब 2 साल के बाद खोला गया था। आर्टिकल 370 हटने के बाद से इस मस्जिद में नमाज पढ़ना बंद था, लेकिन पिछले महीने ही नमाज पढ़ने की अनुमति मिली थी। शुक्रवार को रमजान का पहला जुमा था, इसीलिए जामिया मस्जिद में अच्छी-खासी भीड़ थी। नमाज के बाद नारेबाजी हुई। इसके बाद पुलिस ने 13 को गिरफ्तार कर उन सभी के खिलाफ राजद्रोह और आपराधिक कृत्य की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बलवाल ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद करीब 1 दर्जन लोगों ने मस्जिद के अंदर देशविरोधी नारेबाजी की थी। उन 1 दर्जन लोगों के समर्थन में मस्जिद में मौजूद भीड़ ने भी नारेबाजी की थी। इस दौरान जब प्रबंधन समिति के लोगों ने नारे लगा रहे लोगों को रोका तो उस वक्त गुंडागर्दी और मारपीट की नौबत भी आ गई। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। इनकी पहचान बशारत नबी भट और उमर मंजूर के रूप में हुई है। उन दोनों ने बाद में 11 अन्य लोगों के भी नाम बताए थे, जिन्होंने नारेबाजी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+