Jammu-Kashmir: 'महात्मा गांधी के पास कोई डिग्री नहीं थी ', राज्यपाल मनोज सिन्हा का विवादित बयान

Manoj Sinha: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, कौन कहेगा कि गांधीजी पढ़े-लिखे नहीं थे? ऐसा कहने की हिम्मत किसी में नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी डिग्री नहीं थी।

Jammu Kashmir LG Manoj Sinha

Manoj Sinha On Mahatma Gandhi Degree: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षा को लेकर एक विवादित बयान दिया जिसके बाद सियासत गरमा गई है। दरअसल, मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने कहा कि बहुत से लोगों के पास एक गलत धारणा है कि गांधी जी के पास कानून की डिग्री थी। क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी? उनकी एकमात्र योग्यता हाई स्कूल डिप्लोमा थी। उन्होंने कानून का अभ्यास करने की योग्यता प्राप्त की लेकिन उनके पास कानून की डिग्री नहीं थी। उनके पास कोई डिग्री नहीं थी लेकिन उनके पास जानकारी बहुत अधिक थी।

बता दें कि मनोज सिन्हा आईटीएम यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित अमर शहीद स्मरण दिवस पर आठवें राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। यहीं पर उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में यह टिप्पणी की।

महात्मा गांधी के जीवन में सत्य के अलावा कुछ नहीं था: मनोज सिन्हा
मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने कहा किगांधी जी ने देश के लिए बहुत कुछ किया। लेकिन जो कुछ भी हासिल हुआ, उसका केंद्र बिंदु सत्य था। उनके जीवन के तमाम पहलुओं पर गौर करें तो उनके जीवन में सत्य के अलावा कुछ भी नहीं था। चाहे कितनी भी चुनौतियां हों, महात्मा गांधी ने कभी भी सत्य का परित्याग नहीं किया और अपनी अंतरात्मा की आवाज को पहचाना। नतीजतन, वह राष्ट्रपिता बने।

यहा देखें वीडियो आखिर मनोज सिन्हा ने महात्मा गांधी पर क्या कहा?

कबीर और सचिन ने पहचानी अपनी अंतर्ध्वनि
मनोज सिन्हा ने कहा कि कबीर दास पढ़ने की बात छोड़िए, वह नाम लिखना भी नहीं जानते थे। लेकिन उन पर एक हजार से ज्यादा पीएचडी हो चुकी हैं। कबीर ने भी अपनी अंतर्ध्वनि पहचानी। सचिन तेंदुलकर के पास भी कोई डिग्री नहीं थी। वह सिर्फ हाई स्कूल पास हैं। उन्होंने भी अपनी अंतर्ध्वनि पहचानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+