जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी
कुलगाम (जम्मू और कश्मीर) 11 जून: जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह एनकाउंटर हुआ। कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुक्रवार-शनिवार की तड़के शुरू हुई। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) का एक आतंकवादी मारा गया है।
Recommended Video

एनकाउंटर अपडेट देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार (11 जून) को ट्वीट किया, "प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम का 1 आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।''
#KulgamEncounterUpdate: One terrorist of proscribed terror outfit HM killed. Operation in progress. Further details shall follow: Police
— ANI (@ANI) June 11, 2022
जम्मू-कश्मीर बारामूला के एसएसपी रईस एम भट ने कहा, हाल ही में लश्कर में शामिल हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 2 पिस्टल, 18 जिंदा राउंड, 3 मैगजीन पिस्टल बरामद किए गए हैं।
वहीं शनिवार को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर पहले भी संदिग्ध वस्तु मिली थी। जिसको लेकर ट्रैफिक रोका गया था।












Click it and Unblock the Notifications